फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तीन दिन की बरसात में डूबे 14 करोड़ रुपये

तीन दिन की बरसात में डूबे 14 करोड़ रुपये

Tue, 25 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन की बरसात में डूबे 14 करोड़ रुपये
तीन दिन की बरसात में डूबे 14 करोड़
विज्ञापन

कई सड़कें ध्वस्त, पेयजल योजनाएं भी प्रभावित
संजय भारद्वाज
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में मूसलाधार बारिश कहर बनकर बरपी है। लगातार हुई बारिश से सिरमौर में सरकारी एवं गैर सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। महज तीन दिन में विभिन्न विभागों को करीब 14 करोड़ रुपये की चपत लगी है। जबकि, निजी मकानों और गोशालाओं को भी लाखों का नुकसान हुआ है। बहरहाल, जिला प्रशासन ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेज दी है। जिले में भारी बारिश की वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आईपीएच विभाग को इस दौरान सबसे अधिक क्षति हुई है। इससे कई इलाकों में पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। जबकि, बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर जलने, पोल गिरने से कई इलाकों में बत्ती गुल है। कुल मिलाकर सिरमौर जिले में करीब 14 करोड़ रुपये का नुकसान महज तीन दिन में ही हुआ है। जिला प्रशासन से जुटाए आंकड़ों के मुताबिक जिले में लोनिवि को पौने तीन करोड़, बिजली बोर्ड को लगभग 70 करोड़ रुपये, लोनिवि नेशनल हाईवे को 93.14 करोड़ रुपये और आईपीएच को 9.31 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा जिले में निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। कहीं, मकान ढह गए हैं तो कहीं गोशालाएं।
अब तक 90 करोड़ का नुकसान
जिले में इस बार बारिश ने तांडव मचाया है। आईपीएच, लोनिवि समेत विद्युत बोर्ड को अब तक हुई बरसात के दौरान करीब 90 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश की वजह से सड़कें टूट-फूट गई हैं। कहीं डंगे गिर गए हैं तो कहीं पर भूस्खलन होने से सड़कों के हिस्से गायब हो गए हैं। वहीं, टारिंग उखड़ने की वजह से दोबारा टारिंग करनी होगी। बिजली और आईपीएच महकमों का भी यही हाल है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि बारिश की वजह से जिलाभर में तीन दिनों के दौरान हुए नुकसान की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है। जिले में बंद हुई अधिकतर सड़कों को बहाल किया गया है। जबकि, शेष सड़कों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed