{"_id":"5b69ca204f1c1b75568b5c3f","slug":"131533659680-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अगस्त को नौहराधार आएंगे शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 अगस्त को नौहराधार आएंगे शिक्षा मंत्री
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौदह को नौहराधार आएंगे शिक्षा मंत्री
नौहराधार (सिरमौर)। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज 14 अगस्त को नौहराधार में खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार में 11 अगस्त से आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता बलवीर चौहान करेंगे। एसएमसी प्रधान गुमान सिंह व स्कूल प्रवक्ता सुरेंद्र पुंडीर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान शिक्षा मंत्री से मिले थे। इसके बाद मंत्री ने कार्यक्रम में आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। बलवीर सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को शिक्षा मंत्री दोपहर एक बजे खेलकूद प्रतियोगिता का समापन करेंगे। इसके बाद मंत्री चार बजे सैरतंदुला में बने माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त कमरों का उद्घाटन करेंगे।