फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवैध खनन पर ट्रैक्टर चालकों से वसूला जुर्माना

अवैध खनन पर ट्रैक्टर चालकों से वसूला जुर्माना

Thu, 02 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन पर ट्रैक्टर चालकों से वसूला जुर्माना
100 का नोट
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खनन विभाग की टीम ने पांवटा के विभिन्न नदी-नालों में छापामारी की। इस दौरान दो अलग-अलग टीमों ने अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर चालक धरे। जबकि, नदी किनारे करीब 15 मीट्रिक टन सामग्री भी कब्जे में ली। जिला खनन अधिकारी और खनन निरीक्षक राजबन की टीम ने नवादा और रामपुरघाट क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान दो ट्रैक्टर चालकों से 4500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। टीम ने यमुना नदी किनारे अवैध खनन स्टॉक की करीब 15 मीट्रिक टन सामग्री भी अपने कब्जे में ले ली। जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

हीरपुर स्कूल जलभराव की समस्या से परेशान
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला और माध्यमिक पाठशाला हीरपुर में जलभराव होने से छात्रों के साथ शिक्षकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। हीरपुर स्कूल प्रभारी सुरेश तोमर ने कहा कि स्कूल मैदान और परिसर से कोई बेहतर जल निकासी नहीं है। इसके चलते हल्की बारिश होने पर भी स्कूल मैदान तालाब का रूप ले लेता है। इस समस्या को लेकर नप पांवटा की स्थानीय पार्षद और एसएमसी से समस्या दूर करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने मांग की कि जल्द स्कूल में जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन

पांवटा नप के वार्ड-8 में जख्मी हो रहे लोग
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा वार्ड-8 में टूटी जल निकासी नालियों से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। नप अध्यक्ष भवन से बाजार जाने वाले इस मार्ग की हालत काफी खस्ता बनी हुई है। इसमें जल निकासी नालियों के ऊपर सीमेेंट के स्लैब रखे गए हैं जो कुछ स्थानों पर टूटे हुए हैं। इसमें कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी कई बार पांव फंसने से घायल हो चुके हैं। कॉलेज छात्रा मोक्षिका पुंडीर, ममता शर्मा और किरण ने बताया कि नालियों में रखे स्लैब टूट चुके हैं। इनमें सरिया भी बाहर की तरफ निकल गया है। उन्होंने मांग की कि टूटे सीमेंट के स्लैब को दुरुस्त करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed