{"_id":"5b5f44c74f1c1bed5e8b62b9","slug":"131532970183-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरा मिला न डेस्क, फर्श पर बैठा दिए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरा मिला न डेस्क, फर्श पर बैठा दिए विद्यार्थी
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
ददाहू कालेज में सोमवार को कक्षाएं लगातीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू डिग्री कॉलेज में सोमवार को भी हालात सुधर नहीं पाए। यहां स्वीकृत सात प्राध्यापकों के पदों में से एक पद भी आज तक नहीं भरा जा सका है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन की ओर से जुगाड़बाजी करके सोमवार को एक विषय की कक्षा जरूर लगाई गई लेकिन इसका लाभ लेने के लिए भी कॉलेज के विद्यार्थियों को न कमरा मिला, न ही डेस्क। सभी विद्यार्थियों को बरामदे में बिना टाट पट्टी के फर्श पर बैठा दिया गया। 23 जुलाई को ददाहू कॉलेज में विद्यार्थियों का पहला दिन था। लेकिन, यहां एक भी प्राध्यापक नहीं होने के कारण कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को सात दिन की छुट्टी देकर घर भेज दिया था। इस दौरान उम्मीद थी कि प्रदेश सरकार प्राध्यापकों की नियुक्ति कर देगी लेकिन ऐसा हो न सका। सोमवार को कॉलेज पहुंचे विद्यार्थियों को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी। हालांकि, कॉलेज प्रशासन की ओर से संगड़ाह कॉलेज से वैकल्पिक तौर पर दो प्राध्यापकों को भेजा गया, जिन्होंने अंग्रेजी और ईवीएस विषय की दो कक्षाएं संचालित कीं। इन दोनों कक्षाओं को एक साथ संचालित करके महज खानापूर्ति ही की गई। इसके लिए भी सभी विद्यार्थियों को कमरों की बजाय बरामदे में फर्श पर बैठना पड़ा। इससेे विद्यार्थियों में रोष देखा गया। सोमवार को 87 विद्यार्थी ही कॉलेज पहुंचे थे। कई छात्र प्राध्यापक न होने के कारण कॉलेज ही नहीं पहुंचे। जबकि, यहां 145 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। गौरतलब है कि ददाहू कॉलेज शुरू से ही सुर्खियों में रहा है। पूर्व प्रदेश सरकार ने विस चुनाव से ठीक पहले इस कॉलेज को खोला था। उस साल एक भी छात्र ने यहां दाखिला नहीं लिया था। इस वर्ष नए सत्र के शुरू होते ही यहां दाखिला लेने के लिए छात्रों का तांता लग गया। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य की ओर से सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भरोसा दिया गया था कि कक्षाओं का संचालन शुरू होने से पहले ही यहां प्राध्यापकों की स्थायी नियुक्ति कर दी जाएगी, जो आज तक नहीं हो पाई है।
क्या कहते हैं कार्यवाहक प्राचार्य
ददाहू कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज ने कहा कि एक सप्ताह के लिए दो प्राध्यापकों को वैकल्पिक तौर पर ददाहू कॉलेज में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। अभी प्राध्यापकों की नियुक्ति होना शेष है। विभाग को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं कार्यवाहक प्राचार्य
ददाहू कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज ने कहा कि एक सप्ताह के लिए दो प्राध्यापकों को वैकल्पिक तौर पर ददाहू कॉलेज में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। अभी प्राध्यापकों की नियुक्ति होना शेष है। विभाग को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन