{"_id":"5b30fc754f1c1bfd6e8b9bd7","slug":"131529937013-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल भाजपा महामंत्री के आवास से कार चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल भाजपा महामंत्री के आवास से कार चुराई
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वाहन चोर गिरोह पांवटा क्षेत्र में फिर सक्रिय हो गया है। इस बार शातिर भाजपा मंडल महामंत्री की कार को उड़ा ले गए। शनिवार रात को घर के बाहर कार पार्क की गई थी। सुबह मौके से कार गायब मिली।
पांवटा नगर परिषद के वार्ड-9 निवासी भाजपा महामंत्री पांवटा मंडल अरविंद गुप्ता ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया गया है कि शनिवार की रात उनके आवास के बाहर कार नंबर एचपी17ए-5943 को रोज की तरह डस्टबीन के समीप पार्क कर रखा था। रात को करीब 11 बजे खाना खाने के बाद बाहर टहलने निकला। उस वक्त भी कार मौके पर मौजूद थी लेकिन रविवार सुबह 6 बजे जब वह किसी काम के लिए घर से निकला तो मौके पर कार नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि कार के डैश बोर्ड पर अपना व पत्नी का आधार, पैन कार्ड और कार के दस्तावेज भी अंदर ही रखे थे। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिलने पर राज्य सीमा के सभी बैरियरों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कार चोरी की शिकायत मिलने पर गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
--------------