{"_id":"6401fb37c2e1d5ab1c057d84","slug":"122-artist-participated-in-holimela-programme-audition-nahan-news-c-19-1-78112-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: होली मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 122 ने दिया ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: होली मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 122 ने दिया ऑडिशन
विज्ञापन
पांवटा साहिब में होली मेले की सांस्कृतिक संध्या के लिए आडिशन देने पहुंचे कलाकार। संवाद
होली मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 122 ने दिया ऑडिशन
पंजाबी, पहाड़ी गीतों और नृत्य का ऑडिशन देने पहुंचे कलाकार
चयनित होने वाले स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच से मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऐतिहासिक होली मेले के लिए शुक्रवार को भी कलाकारों ने ऑडिशन दिए। तीन दिनों के भीतर करीब 122 कलाकार ऑडिशन देने नगर परिषद सभागार में पहुंचे। चयनित होने वाले लोक कलाकारों को होली मेले की तीन सांस्कृतिक संध्याओं में मौका मिलेगा।
बता दें कि पांवटा साहिब में होली मेला के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन हो रहा है। इसमें जिला सिरमौर व आसपास जिलों के युवा कलाकारों ने पंजाबी, हिमाचली, फिल्मी गानों के साथ नृत्य प्रस्तुति के लिए चयन करने वाली टीम के समक्ष अपनी प्रस्तुति दी। तीन दिन तक ऑडिशन नगर परिषद पांवटा सभागार में वरिष्ठ और युवाओं गायकों ने भाग लिया। इसमें 26 महिला कलाकार भी शामिल रहीं।
ऑडिशन लेने वाली टीम में जिला लोक संपर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर, सहायक लोक संपर्क अधिकारी पांवटा प्रवेश कुमार, जीवन जोशी, ओपी कटारिया व मधुकर शर्मा मौजूद रहे। पांवटा नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया व कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि 9 से 11 मार्च तक तीन सांस्कृतिक संध्या होगी।
विज्ञापन
-- -- सुरेश-- -तन्हा