{"_id":"5b12af954f1c1b13358b4a90","slug":"121527951253-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर डिप्लोमा के नाम पर धोखाधड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर डिप्लोमा के नाम पर धोखाधड़ी
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में कंप्यूटर डिप्लोमा के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। छात्र-छात्राओं ने इस संदर्भ में एसडीएम को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
गिरिपार के सतौन निवासी छात्र-छात्राओं में मंजू शर्मा, सुमन शर्मा अंकित, अनामिका, कल्पना, अमिता, अनिल, रवीना आदि ने एसडीएम को सौंपी अपनी शिकायत में कहा है कि एक शिक्षण संस्थान की सतौन शाखा सें मई 2016 से मई 2017 तक कंप्यूटर डिप्लोमा किया था। संस्थान ने न परीक्षा परिणाम घोषित किया और न ही इसका डिप्लोमा दिया। अब सरकारी क्षेत्र में नौकरी के लिए वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
उनके अनुसार उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही कौशल विकास भत्ता योजना के तहत यह प्रशिक्षण लिया था जिसकी 12 हजार रुपये फीस कौशल विकास भत्ते द्वारा शिक्षा संस्थान को दी गई है। साथ ही विद्यार्थियों से शिक्षण संस्थान ने आवेदन शुल्क 1 हजार व परीक्षा शुल्क 1300 रुपये लिए हैं। पीजीडीसीए के विद्यार्थियों से 6 हजार रुपये अतिरिक्त फीस ली गई है। उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
----------------