फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में राज्यस्तरीय मास्टर एथलेटिक्स स्पर्धा का आगाज

पांवटा में राज्यस्तरीय मास्टर एथलेटिक्स स्पर्धा का आगाज

Sat, 20 Jan 2018 10:27 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में राज्यस्तरीय मास्टर एथलेटिक्स स्पर्धा का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
शनिवार से पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में दो दिवसीय राज्यस्तरीय मास्टर एथलीट चैंपियनशिप का शनिवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ पांवटा विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उन्होंने कहा कि खेलों में टैलेंट किसी भी उम्र का मोहताज नहीं होती है। प्रतिस्पर्धा किसी भी उम्र में हो सकती है। बस सिर्फ जुनून होना जरूरी है। स्टेट स्तर की मास्टर एथलेटिक्स स्पर्धा भी इसी का उदाहरण है। इस मौके पर मास्टर एथलेटिक्स संघ हिमाचल व आयोजक समिति के राज्य इकाई अध्यक्ष विनोद कुमार व सिरमौर इकाई अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यातिथि का स्वागत व सम्मानित किया।
विज्ञापन


इससे पहले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। बीबीजीत कौर स्कूल के बच्चों ने लोक कार्यक्रम पेश किया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता स्कूल के विद्यार्थियों ने हिमाचल का सांस्कृतिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान मास्टर एथलीट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने नेशनल एथलीट खिलाड़ी सुनील कुमार व अंतरराट्रीय पॉसो खेल खिलाड़ी को सम्मानित किया। सम्मान के श्रृंखला में समस्त पत्रकारों, खेलों, समाज में उल्लेखनीय कार्य के लिये मनीष टंडन, कुलवंत सिंह, अजय मेहता, ओंकार सिंह, श्यामलाल मेहता समेत दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पांवटा के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed