{"_id":"5a3be6b24f1c1bd0408be4bc","slug":"121513875122-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगीनंद स्कूल में पर्यावरण फिल्मोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगीनंद स्कूल में पर्यावरण फिल्मोत्सव का आगाज
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में वीरवार को पर्यावरण फिल्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस फिल्मोत्सव में सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज वातावरण (सीएमएस) दिल्ली के फिल्मोत्सव समन्वयक आनंद झा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मोगीनंद स्कूल में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में 700 स्कूली बच्चों को पर्यावरण पर आधारित देश के नामी-गिरामी फिल्म निर्माताओं व निर्देशकों की 15 से ज्यादा लघु व दीर्घ फिल्में दिखाई जाएंगी। फिल्मोत्सव के प्रथम दिन अभिषेक विजय मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म लास्ट ड्रॉप, अनिल यादव की काली चाट, रीमासेन गुप्ता द्वारा निर्देशित टाइगर-दे आर ऑल डेड और डॉ. संजीव अत्री द्वारा निर्देशित फिल्म गुल्लू और गिलहरी को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर सीएमएस दिल्ली के फिल्म समन्वयक आनंद झा ने बताया कि लघु फिल्मों व वृत्तचित्रों के माध्यम से देश के भविष्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में सचेत करना एक अच्छा विकल्प है। साथ ही जमीनी स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। सीएमएस एशिया की सबसे बड़ी व पहली संस्था है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण फिल्मोत्सव आयोजित करती है। इस फिल्म फेस्टिवल के प्रभारी डॉ. संजीव अत्री ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा, प्रवक्ता मामराज, सीएचटी राजकुमार, एसएमसी सदस्य संजय गुप्ता व अन्य अध्यापक व अभिभावक मौजूद रहे।