{"_id":"5a3be6a74f1c1bd0408be4b9","slug":"121513875111-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सुखराम चौधरी ने किया अस्तपाल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सुखराम चौधरी ने किया अस्तपाल का निरीक्षण
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनिर्वाचित विधायक सुखराम चौधरी ने किया अस्पताल का निरीक्षण
सिविल अस्पताल में मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ से पूछी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा दून विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक सुखराम चौधरी ने वीरवार को सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ, मरीजों व तीमारदारों से बातचीत की और अस्पताल की समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का आश्वासन दिया।
वीरवार सुबह विधायक सुखराम चौधरी सिविल अस्पताल पहुंचे। इस अवसर पर सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. संजीव सहगल, डॉ. कमाल पाशा, भाजपा मीडिया प्रभारी चरणजीत सिंह समेत अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। नवनिर्वाचित विधायक ने मरीजों का कुशलक्षेम व समस्याएं पूछीं। तीमारदारों ने अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर समेत स्टॉफ की कमी, सीटी स्कैन व एक्सरे समेत विभिन्न सुविधाओं को शीघ्र बेहतर करने की मांगे रखी। इसके बाद सिविल अस्पताल के प्रभारी व स्टाफ से भी कर्मचारियों को हो रही दिक्कतों के बार में जानकारी ली। सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं व दिक्कतों के बारे में विधायक को अवगत करवा दिया गया है। उधर, विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही सिविल अस्पताल में स्टाफ की कमी, मरीजों व तीमारदारों की दिक्कतों को शीघ्र दूर करवाया जाएगा।