फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राजगढ़ में आज अमित शाह की चुनावी रैली

राजगढ़ में आज अमित शाह की चुनावी रैली

Mon, 30 Oct 2017 07:30 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़ में आज अमित शाह की चुनावी रैली

विज्ञापन
राजगढ़ में आज अमित शाह की चुनावी रैली
नेहरू मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो नवंबर को प्रस्तावित चुनावी रैली से पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजगढ़ में हुंकार भरेंगे। मंगलवार को राजगढ़ में भाजपा की चुनावी रैली हो रही है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित होंगे।
वह सुबह करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से शलाना हेलीपेड आएंगे। वहां से नेहरू मैदान में आकर वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह की रैली को लेकर राजगढ़ में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रविवार को ही सुरक्षा कर्मी राजगढ़ पहुंच गए हैं। उनके दिशा-निर्देशों के अनुसार स्थानीय भाजपा नेता रैली के प्रबंधों में जुटे हैं। सुरक्षा के चलते मंच से करीब चालीस फुट दूर कुर्सियां लगाई जा रही हैं। रैली के लिए राजगढ़ के अतिरिक्त सोलन से भी कुर्सियां मंगवाई गई हैं। सभा स्थल पर साढ़े तीन हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने बताया कि हजारों कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए राजगढ़ आएंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष कितना जोश भर जाएंगे यह समय बताएगा, लेकिन उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। विदित रहे कि पहली बार किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------वेद प्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed