फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विरोधियों के घेरने की दिनभर बन रही रणनीति

विरोधियों के घेरने की दिनभर बन रही रणनीति

Sat, 28 Oct 2017 07:42 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
विरोधियों के घेरने की दिनभर बन रही रणनीति
विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। राजनीतिक दलों ने अपने विरोधियों को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है। वार रूम से लेकर फील्ड तक का कामकाज एक प्लानिंग के तहत हो रहा है। कैसे चल रहा है राजनीतिक दलों का प्रचार? यह जानने के लिए अमर उजाला ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के मुख्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। पेश है वार रूम से संवाददाता संजय भारद्वाज की लाइव रिपोर्ट
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय
सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक प्रचार
नाहन (सिरमौर)। समय: 11:45 बजे। स्थान कांग्रेस भवन। एक कमरे में चार प्रबुद्ध लोग अखबार पढ़ कर हार-जीत के जोड़तोड़ में जुटे हैं तो दूसरे कमरे में प्रचार अभियान को लेकर कार्यकर्ता प्लानिंग में जुटे हैं। प्रचार अभियान का पूरा खाका यहीं से तैयार हो रहा है। कांग्रेस पार्टी की विभिन्न टोलियां प्रचार को निकल गई थीं, जो संध्या काल में कार्यालय पहुंचकर अपनी रिपोर्ट देंगी। वोटरों के रुख के फीडबैक के बाद शाम को रणनीति बनेगी।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर कार्यालय में चुनाव प्रचार के बारे में समय-समय पर फीडबैक भी ले रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी सुबह आठ बजे से प्रचार पर निकल जाते हैं। शाम को वापसी का तय समय नहीं है। लेकिन, शाम को पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ वह स्वयं बैठक भी कर रहे हैं। समय: 2:30 बजे। सोशल मीडिया का जिम्मा संभालने वाले युवा कंप्यूटर और अपने-अपने मोबाइल फोन पर प्रचार में जुटे हैं। दूसरे दल का कोई मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नहीं कि तुरंत यह टीम इसका जवाब देने में जुट गई। शाम करीब छह बजे तक कुछ टीमें वापस लौटीं तो आगामी रणनीति बनाई गई। रुपेंद्र ने बताया कि प्रचार के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। चार टीमें महिलाओं की हैं, जिन्होंने शहर का जिम्मा संभाला है। युवाओं की टोली अलग से प्रचार में जुटी है। कोर कमेटी की टीम हर वार्ड में जाकर महिलाओं से दोपहर को भी फीडबैक ले रही है। वरिष्ठ नागरिकों की अलग से टीम बनाई गई है। कार्यकर्ता फील्ड से अपडेट लेकर समय-समय पर पहुंच कर फीडबैक भी देते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय---
भाजपा कार्यालय में प्लानिंग पर प्लानिंग
नाहन (सिरमौर)। समय: 12:20 बजे। स्थान यशवंत चौक। यहां शिमला रोड पर ही भाजपा खेमे ने अपना चुनावी कार्यालय खोल रखा है। यहां खूब चहल-पहल है। एक तरफ आईटी टीम सोशल मीडिया में प्रचार-प्रचार के मैसेज बनाने में जुटी है तो दूसरी ओर भाजपा के पदाधिकारी चुनावी प्रचार के मंथन में जुटे हैं। अलग-अलग ग्रुपों में कार्यकर्ता चुनावी चर्चा में मशगूल हैं। समय: करीब 1:05 बजे। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए चेतन परमार कार्यालय में पहुंचते हैं। कार्यकर्ताओं से कुछ देर चर्चा के उपरांत वह प्रचार के लिए निकल पड़ते हैं। भाजपा भी विरोधियों को घेरने के लिए परिस्थितियों के अनुसार रणनीति बना रही है। महिला, पुरुष और युवाओं की अलग-अलग टोलियां सुबह ही प्रचार पर निकल जाती हैं। जबकि, भाजपा प्रत्याशी स्वयं सुबह चार बजे प्रचार को निकल पड़ते हैं। एक दिन में पांच से छह पंचायतों के लगभग 12 गांवों में वह बैठकें कर रहे हैं। युवाओं की टीम अलग से कार्य कर रही है। समय दोपहर 3:12 बजे। कार्यालय मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा और कुछ अन्य लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं तो आईटी टीम मैसेज तैयार करने में जुटी है। भाजपा के प्रवक्ता राकेश गर्ग ने बताया कि सोशल मीडिया के साथ हमारी आईटी टीम भी प्रचार पर पल-पल नजर रखे हुए है। फील्ड में प्रचार करने के उपरांत शाम को कार्यकर्ता कार्यालय पहुंच जाते हैं। जहां अगले दिन की रणनीति पहले ही तैयार की जाती है। प्रचार के लिए टोलियां बनाई गई हैं। एक-एक वोटर से संपर्क किया जा रहा है। फील्ड में प्रचार के साथ ही इधर-उधर की सूचना लेकर कार्यकर्ता जमीनी स्तर का फीडबैक भी समय-समय पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को देते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed