{"_id":"62225c895a31db32ba1d73fc","slug":"12-bufalloes-rescued-on-himachal-uttrakhand-border-from-a-dam-nahan-news-sml401534713","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर बांध से 12 भैंसों को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर बांध से 12 भैंसों को किया रेस्क्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुवाला (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड की सीमा पर स्थित खोदरी माजरी के नजदीक डैम से आज 12 भैंसों का सफल बचाव अभियान किया गया। दरअसल, आज नेरवा निवासी नैक मोहम्मद पुत्र नूर आलम की 12 भैंसें खोदरी माजरी डैम में फंस गई थीं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर एवं उत्तराखंड की सीमा पर यह डैम स्थित है।
जानकारी के अनुसार सभी भैंसें खोदरी माजरी के नजदीक डैम के समीप किन्हीं कारणवश फंस गई थीं जिसकी स्थानीय निवासियों से जानकारी मिलने के बाद सुबह ही हिमाचल प्रदेश पुलिस, स्थानीय प्रशासन एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की आठवीं बटालियन, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के संयुक्त बचाव अभियान के दौरान सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इन सभी को सुरक्षित उनके मालिक के हवाले कर दिया गया।
जिला सिरमौर आपदा प्रबंधन की तरफ से यह जानकारी दी गई। जिला सिरमौर आपदा प्रबंधन का कहना है कि किसी भी तरह की आपदाओं के लिए निशुल्क दूरभाष 1077, 112 एवं 100 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।