फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   119 amrit sarover will be built in sirmaur district said dc ram kuamr gautam

जिले में बनाए जाएंगे 119 अमृत सरोवर

Wed, 01 Jun 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
119 amrit sarover will be built in sirmaur district said dc ram kuamr gautam
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत 119 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। इनमें से 75 अमृत सरोवर का कार्य 15 अगस्त तक पूरा लिया जाएगा। इन अमृत सरोवर के लिए स्थान के चयन का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस योजना के तहत एक हेक्टेयर क्षेत्र में 1000 क्यूबिक मीटर वाले जल भंडारण सरोवर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

तालाब बनाने के साथ उनका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। अमृत सरोवर के निर्माण का उद्देश्य वर्षा जल संग्रहण और भू-जल स्तर सुधारना है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ वन विभाग, कृषि विभाग की मृदा संरक्षण यूनिट और जलशक्ति विभाग सहित अन्य विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभागों को निर्देश दिया कि 5 जून को सभी चयनित अमृत सरोवर स्थानों पर कार्य शुरू किया जाए। अमृत सरोवर मिशन के तहत नए तालाब खोदे जाएंगे और पुराने तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बड़े और गहरे तालाब बनाए जाएंगे। इन तालाबों में पानी जमा करने के लिए नाला बना कर पानी लाया जाएगा ताकि इनमें बारिश का पानी भी भरा जाएगा। अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक अमृत सरोवर के निर्माण का शुभारंभ 75 वर्ष से अधिक आयु के किसी व्यक्ति, स्वतंत्रता सेनानी, उसके परिवार के सदस्य या शहीद के परिवारों के सदस्यों से करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत में सबसे बुजुर्ग सदस्य भी अमृत सरोवर का शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed