{"_id":"656dc20a8da5c13c0e00c601","slug":"11800-students-participated-in-sa-2-annual-examination-nahan-news-c-177-1-ssml1028-13973-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर के 594 स्कूलों के 11800 बच्चों ने दी एसए-2 की सालाना परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर के 594 स्कूलों के 11800 बच्चों ने दी एसए-2 की सालाना परीक्षा
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में वार्षिक परीक्षा देते विद्यार्थियों का निरीक्षण करते शिक्षक। संवाद
सचित्र--
सिरमौर के 594 स्कूलों के 11,800 बच्चों ने दी एसए-2 की सालाना परीक्षा
शीतकालीन स्कूलों में पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू
पहले दिन बच्चों ने गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और ड्राइंग विषय का दिया पर्चा
410 प्राथमिक, 184 माध्यमिक और उच्च स्कूलों के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के सभी शीतकालीन स्कूलों में सोमवार से प्राथमिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन सिरमौर के 594 स्कूलों में पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा के 11,800 बच्चों ने सालाना एसए-2 परीक्षा दी। बच्चों ने कक्षावार अलग-अलग विषय का पर्चा दिया। अपना पेपर देकर सभी बच्चे उत्साहित नजर आए।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर और माध्यमिक पाठशाला प्रेमनगर में पहली कक्षा में 7 बच्चों ने गणित का पर्चा दिया। जबकि दूसरी कक्षा के 7 बच्चों ने अंग्रेजी, चौथी कक्षा के 12 बच्चों ने अंग्रेजी, छठी कक्षा के 11 बच्चों ने गणित और सातवीं कक्षा के 9 बच्चों ने ड्राइंग विषय का पेपर दिया।
परीक्षा सुबह ठीक 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली। इसके लिए सभी विद्यार्थी सुबह 10 बजे तक स्कूल पहुंच चुके थे। पेपर ठीक 10:20 बजे वितरित किए गए। इसके बाद सभी बच्चों ने यह परीक्षा दी।
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर के शिक्षक मायाराम शर्मा ने बताया कि प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल प्रेमनगर में पहले दिन 46 बच्चों ने अलग-अलग विषय की कक्षावार परीक्षा दी।
जिला की रिसर्च एवं मूल्यांकन समन्वयक एकता शर्मा ने बताया कि शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। चार से 13 दिसंबर तक पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की वार्षिक एसए-2 परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। जिले की 410 प्राथमिक और 184 माध्यमिक और उच्च पाठशालाओं के 11,800 बच्चे यह परीक्षा दे रहे हैं।
-- -- -संवाद