फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम में किया जागरूक

नाहन कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम में किया जागरूक

Sat, 23 Feb 2019 07:22 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 23 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
नाहन कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम में किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। स्नातकोत्तर कॉलेज नाहन में अमर उजाला के अपराजिता 100 मीलियन स्माइल अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य वक्ता अहम जानकारियां दीं। एएसपी ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, वे अपनी शक्ति का इस्तेमाल करें और अपराध, बुराइयों और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। सब इंस्पेक्टर प्रियंका ठाकुर, कॉलेज प्राचार्य वीना राठौर ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि नशा अपराध की असली जड़ है। नशे की लत में फंसा व्यक्ति कई बार अपनों के साथ ही दुराचार जैसी वारदात को अंजाम दे रहा है। इससे युवा पथभ्रष्ट भी हो रहा है। लिहाजा, नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस का सहयोग करें। सब इंस्पेक्टर प्रियंका ठाकुर ने पोक्सो एक्ट समेत साइबर क्राइम से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला या युवती का पीछा करना, छेड़छाड़ करना, पोर्नोग्राफी दिखाना जैसे मामले अपराध की श्रेणी में आते हैं। लिहाज, सुरक्षित रहें और सावधान रहें। महिला को कई अधिकारी दिए गए हैं। यदि कोई छात्रा थाना में शिकायत दर्ज करवाना चाहती है तो उसकी शिकायत एक महिला पुलिस अधिकारी ही दर्ज करेगी। कॉलेज प्राचार्य वीना राठौर ने कहा कि भले ही शारीरिक रूप से महिलाएं पुरुषों से भिन्न हैं लेकिन, पुरुषों से कम नहीं हैं। लिहाजा, अन्याय को न सहें। अपनी आवाज उठाएं। एससीए की उपाध्यक्ष भावना ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed