फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रामेश्वर शर्मा बनाए एपीएमसी के अध्यक्ष

रामेश्वर शर्मा बनाए एपीएमसी के अध्यक्ष

Mon, 24 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
रामेश्वर शर्मा बनाए एपीएमसी के अध्यक्ष
सोमवार को नाहन में मार्किट कमेटी के चुनाव में अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा अन्य भाजपा नेताओं के साथ। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला भाजपा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं महामंत्री रामेश्वर शर्मा को कृषि उपज विपणन समिति सिरमौर का अध्यक्ष चुन लिया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी की अध्यक्षता में हुए चुनाव में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वह रेणुका निर्वाचन क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। कृषि उपज मंडी समिति के चुनाव में जिले के 11 कृषक सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी सदस्यों ने रामेश्वर शर्मा के नाम पर सहमति जताई गई। इस अवसर पर कृषि उपज विपणन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले में किसानों की सुविधा के लिए उपयुक्त स्थलों पर कृषि उप मंडियों को खोलने के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष मामला गंभीरता से उठाया जाएगा। चुनाव में कृषक सदस्य भूपेंद्र ठाकुर, चक्रधर भंडारी, शोभा सिंह, सूरत सिंह, संजय सिंघल, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह ठाकुर, तजेंद्र सिंह, डॉ. आंनद सिंह और सचिव एपीएमसी रामनाथ शर्मा ने भाग लिया। पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, पूर्व विधायक बलदेव तोमर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने रामेश्वर शर्मा को एपीएमसी का सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उधर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि भाजपा ने आम सहमति से अध्यक्ष का चयन किया है। सभी कृषक सदस्यों ने रामेश्वर के नाम पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed