फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर में पसरा सन्नाटा, कहां तुम चले गए...

सिरमौर में पसरा सन्नाटा, कहां तुम चले गए...

Fri, 17 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर में पसरा सन्नाटा, कहां तुम चले गए...
अटल की याद में बंद रहे सिरमौर के बाजार
विज्ञापन

जिलेभर में जगह-जगह शोकसभाएं की आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। कवि हृदय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जाना सबको मर्माहत कर गया। पार्टी लाइन से ऊपर उठकर आम जनता उनके निधन से दुखी है। वीरवार को उनके निधन की सूचना के बाद से ही जिले में शोक लहर है। शुक्रवार को जिले के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिलेभर में जगह-जगह शोकसभाएं आयोजित की गईं।
व्यापार मंडल के आह्वान पर नाहन बाजार शुक्रवार को बंद रहा। हालांकि, भाजपा ने शनिवार को हिंदू आश्रम में शोकसभा का आयोजन रखा है। इसके अलावा जिले के अन्य बाजारों में भी अटल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सिरमौर के सराहां, राजगढ़, संगड़ाह, शिलाई, पांवटा साहिब आदि इलाकों में बाजार बंद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओपी सैणी, जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग आदि ने गहरा दुख प्रकट किया है। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नाहन में शोकसभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी सहित विभिन्न कांग्रेसी नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर, हिमाचल कांग्रेस महामंत्री और शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, श्रीरेणुकाजी के विधायक विनय कुमार, पूर्व हिमफेड चेयरमैन अजय बहादुर, पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जंग, प्रदेश सचिव बृजराज ठाकुर, उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दो घंटे बंद रहीं ददाहू में दुकानें
ददाहू (सिरमौर)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन शोक में ददाहू बाजार शुक्रवार की सुबह दो घंटे बंद रहा। सुबह 11 बजे के बाद सभी दुकानें खुलीं। भाजपा के आह्वान पर वीरवार देर रात को ही दो घंटे के लिए बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया था। दवा विक्रेताओं ने भी अपनी दुकानें बंद रख पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक जताया। रेणुका के विधायक और पूर्व सीपीएस विनय कुमार ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलाई में बाजार बंद कर दी श्रद्धांजलि
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई बाजार में स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरा बाजार बंद रहा। सभी क्षेत्र वासियों दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में भाजपा के कार्यकर्ता, व्यापार मंडल शिलाई, युवा मोर्चा शिलाई के सैकड़ों लोग शामिल हुए। राजेंद्र सिंह तोमर, देवेंद्र तोमर, महेंद्र नेगी, सुरेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, विजय बिरसंता, मदन सिंह, रमेश चौहान, बलबीर नंबरदार, रमेश तोमर, सुनील चौहान, विजय चौहान, चेत राम नंबरदार, कुंदन नेगी, हीरा सिंह ने शोकसभा में भाग लिया।
हरियाली मेला संगड़ाह की सांस्कृतिक संध्याएं रद्द
संगड़ाह (सिरमौर)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर एसडीएम कार्यालय संगड़ाह में शोकसभा का आयोजन किया गया। एसडीएम संगड़ाह राजेश धीमान और भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर ने लोगों को पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन के बारे में जानकारी दी। व्यापार मंडल सचिव सीएस तोमर और लोक गायक दिनेश शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री की कविताओं को सुनाया। पूर्व पीएम के निधन पर शोक स्वरूप शुक्रवार को संगड़ाह में बाद दोपहर तक बाजार बंद रहरा। राष्ट्रीय शोक के चलते हरियाली मेले की सांस्कृतिक संध्याएं भी रद्द कर दी गई हैं। शोकसभा में विजेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार नरोत्तम गौड़, थाना प्रभारी विरोचन नेगी व खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह सहित उपमंडल स्तर के लगभग दर्जन भर अधिकारियों ने भाग लिया।

दो घंटे बंद रहीं चूना पत्थर खानें
सतौन (सिरमौर)। सतौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापार मंडल सहित सतौन में चूना पत्थर कार्य दो घंटे तक बंद रखा गया। इस मौके पर भाजपा मंडल शिलाई के महामंत्री कुलदीप शर्मा सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की फोटो पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed