फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   प्रदेश में हज कमेटी के लिए बने जज हाउस: दीदान

प्रदेश में हज कमेटी के लिए बने जज हाउस: दीदान

Tue, 07 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में हज कमेटी के लिए बने जज हाउस: दीदान
प्रदेश में हज कमेटी के लिए बने हज हाउस : दीदान
विज्ञापन

सात माह में हज कमेटी के गठन पर जताया आभार
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। राज्य हज कमेटी का गठन करने पर आल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान ने जारी एक प्रेस बयान में कहा कि जनवरी में उठाई गई मांग को मुख्यमंत्री ने सात माह बाद पूरा कर दिया है। उन्होंने नवगठित राज्य हज कमेटी के समस्त सदस्यों को भी बधाई दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में मांग की है कि राज्य हज कमेटी का सशक्तीकरण किया जाए, जिससे हज कमेटी के सदस्य सुचारु रूप से समाज की कठिनाइयों को सरकार तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य हज कमेटी अधिसूचना के पन्नों में उलझ कर रह जाती है। राज्य हज कमेटी के पास न तो अपना कोई कार्यालय है और न ही कोई कर्मचारी। इस स्थिति में राज्य हज कमेटी सदस्यों के लिए यह संभव नहीं कि वे अपने निवास स्थान पर ही बैठकर कार्य करते हुए जन समस्याओं का समाधान कर सकें। यहां तक कि राज्य हज कमेटी का अपना कोई बजट भी नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों में बिना कार्यालय, बिना कर्मचारी और बिना बजट यह संगठन कैसे काम करेगा? यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य बोर्ड और निगमों की तुलना में राज्य हज कमेटी ही एक ऐसा संगठन है, जिसकी स्थिति बहुत दयनीय है। दीदान ने बताया कि अन्य राज्यों में राज्य हज कमेटी के लिए हज हाउस का निर्माण किया गया है। लेकिन, प्रदेश में ऐसा नहीं है। उन्होंने मांग उठाई कि अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी हज हाउस का निर्माण किया जाए। साथ ही हज कमेटी के लिए स्वतंत्र बजट का प्रावधान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed