{"_id":"5b4632714f1c1bfb7e8b5954","slug":"11531327089-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ददाहू में की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ददाहू में की छापेमारी
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू में कारोबारियों के चालान, जुर्माना वसूला
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने की छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को ददाहू बाजार में छापामारी कर 22 दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान दो दुकानदारों के चालान कर उनसे 2766 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान टीम ने सरकारी डिपुओं का भी निरीक्षण किया। विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि, टीम के आने की कुछ दुकानदारों को पहले ही भनक लग गई थी। इससे बड़े कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं की जा सकी। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी पवित्रा पुंडीर की टीम में निरीक्षक पिंकी देवी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने बारी-बारी से सभी दुकानों का निरीक्षण करके जांच की। उन्होंने फल-सब्जी विक्रेताओं के साथ-साथ चाय की दुकान, होटल, ढाबे, मिठाई, राशन की दुकानों के अतिरिक्त गैस एजेंसी और सरकारी डिपुओं का निरीक्षण करके दो चालान किए। इनमें एक ढाबे पर इस्तेमाल हो रहे घरेलू गैस सिलिंडर का चालान करके 2266 रुपये तथा एक दुकानदार के पास से पॉलिथीन मिलने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं को मूल्य सूची लगाने तथा खरीद बिल अपने पास रखने की भी हिदायत दी गई। सरकारी डिपुओं में सामान लेने आए उपभोक्ताओं से फीड बैक लेकर कुछ उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए। डीएफएससी मिलाप शांडिल ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई।