{"_id":"5b4228614f1c1bfb7e8b4ee4","slug":"11531062369-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का सिरमौर दौरा 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का सिरमौर दौरा 10 को
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
jairam thakur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान करोड़ों रुपये की परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री 10 जुलाई को सुबह 11 बजे पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के गांव कोटला-बरोग में प्रदेश की सबसे बड़ी गो-अभ्यारण्य (काऊ सेंक्चुरी) की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
11:30 बजे सोलन-राजगढ़ मार्ग पर गिरि नदी पर 2 करोड़ 28 लाख रुपये से निर्मित 49 मीटर लंबे पुल को जनता को समर्पित करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे नईनेटी में लगभग 87 लाख रुपये से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे। इससे क्षेत्र की 23 बस्तियों के लगभग एक हजार लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। जयराम ठाकुर दोपहर 2 बजे राजगढ़ के समीप चुरवाधार में राज्यस्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राजगढ़ के नेहरू मैदान में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन