फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   23 को सिरमौर पहुंचेगी कांग्रेस की जन चेतना यात्रा

23 को सिरमौर पहुंचेगी कांग्रेस की जन चेतना यात्रा

Wed, 20 Mar 2019 10:06 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
23 को सिरमौर पहुंचेगी कांग्रेस की जन चेतना यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की जन चेतना यात्रा 23 मार्च को सिरमौर पहुंच रही है। 23 मार्च को यह यात्रा पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के राजगढ़ पहुंचेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर, प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर ने बताया कि सुबह 9:30 बजे यात्रा शिलाबाग पहुंचेगी। यहां पर रासु मांदर जोन के कार्यकर्ता जन चेतना यात्रा का स्वागत करेंगे। उसके बाद 10 बजे कोटला बांगी में कोटला बांगी, शनाई कुन्नी सेर, लेउ कुफर, मटलोड़ी आदि के कार्यकर्ता भाग लेंगे। 10:30 बजे शाया सनोरा के नोहरी में सनोरा, नेरटी भगोट और जदोल टपरोली के कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। 11 बजे चंदोल में आसपास के गांवों के कार्यकर्ता और एनएसयूआई पझौता डिग्री कॉलेज के छात्र भी भाग लेंगे। 11:30 बजे यात्रा हाब्बन पहुंचेगी, जिसमें स्थानीय ग्राम पंचायत सहित रानाघाट ग्राम पंचायतों के पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे। 12:45 बजे नेरी कोटली में दोपहर का भोजन होगा। यहां प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नेता शिरगुल मंदिर में माथा टेकेंगे। इसके बाद फागू से खेरी जोन तक जगह-जगह यात्रा का स्वागत होगा। खेरी में राजगढ़ के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी होगा। शाम को यह यात्रा रेणुका जी पहुंचेगी। यहां स्थानीय विधायक विनय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed