{"_id":"5c056b20bdec22417f79f969","slug":"111543858976-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने कालाअंब पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने कालाअंब पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने कालाअंब पहुंचे वीरभद्र
कालाअंब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के पूर्व प्रधान हाजी साधोद्दीन के घर एक शादी समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके सुपुत्र विक्रमादित्य नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने उनके पैतृक गांव खैरी पहुंचे। हाजी साधोद्दीन व उनके पुत्र इकबाल खान कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ करीब दो घंटे शादी समारोह में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता बालासुंदरी मंदिर माथा टेकने भी पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ रेणुका के विधायक विनय कुमार, पूर्व विधायक पांवटा किरनेश जंग, अजय बहादुर, अजय सोलंकी, दिलीप सिंह चौहान, रूपेंद्र ठाकुर, अमित नंदा, उत्तरप्रदेश के कांग्रेस उपाध्यक्ष इमराम मसूद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।