{"_id":"5b33a24a4f1c1b13358b9042","slug":"111530110538-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडियों में दाम स्थिर, विक्रेता वसूल रहे मनमाने दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडियों में दाम स्थिर, विक्रेता वसूल रहे मनमाने दाम
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सब्जियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। सात दिन के भीतर ही सब्जियों के दामों में दो गुना तक वृद्धि हुई है। जबकि अभी मानसून आनी शेष है। सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों के घरों का बजट बिगड़ गया है। सात दिन पहले 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाली सब्जियां 30 से 40 का आंकड़ा छू रही हैं। यहां तक कि खीरा भी 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
मानसून के साथ ही इनके दामों में ओर अधिक तेजी आने की उम्मीद है। चंद रोज पहले 15 से 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर बुधवार को 40 रुपये पर पहुंच गया। संबंधित विभाग सब्जियों के दामों पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा है। इस कारण सब्जी विक्रेता मनमाने दामों पर सब्जियां बेच रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं की मानें तो वैवाहिक सीजन शुरू होने के कारण सब्जियों की मांग अधिक है। लिहाजा, दामों में इजाफा हुआ है।
उधर, मंडल समिति सिरमौर के सचिव रामनाथ चौधरी ने बताया कि मंडियों में सब्जियों के दाम स्थिर हैं। सब्जी विक्रेता अपनी इच्छानुसार ही अधिक दाम वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को जिला की मंडियों में शिमला मिर्च 35-40, टमाटर 20-22, आलू 12-14, प्याज 14-15, बैंगन 18-20, फूल गोभी 28-30, बंद गोभी 7-8, चचरिंडा 18-20, घीया 18-20, अरबी 28-30, मूली 18-20, खीरा 20-22 रुपये, फ्रांसबीन 48-50, कटहल 10 रुपये, पपीता 30-35, भिंडी 18-20, करेला 18-20, कद्दू 10-12, टिंडा 18-20 रुपये के भाव से बेचा गया।
विज्ञापन
बाक्स--
बाजार में सब्जियों के दाम
बाजार में शिमला मिर्च 60-70, टमाटर 35-40, आलू 18-20, प्याज 17-19, बैंगन 30- 40, फूल गोभी 40, बंद गोभी 20, चचरिंडा 30, घीया 35-40, अरबी 40, मूली 25-30, खीरा 35-40, फ्रांसबीन 60, कटहल 25-30, पपीता 50-60, भिंडी 30 रुपये, करेला 30-35, कद्दू 25-40, टिंडा 40 रुपये प्रति किलो के भाव से बाजार में बिका।