{"_id":"5acf96ec4f1c1b813d8b4d56","slug":"111523554028-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक ने बारी राहगीर को टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक ने बारी राहगीर को टक्कर, मौत
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर मिश्रवाला के समीप बुधवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पांवटा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन, परिजन उसे देहरादून लेकर गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हादसा देर रात पेश आया। राहगीर कौलावाला भूड निवासी साबर अली (45) पुत्र लतीफ मोहम्मद ट्रक चालक है। ट्रक को मालिक के घर के समीप पार्क कर वह घर जाने के लिए माजरा की तरफ जा रहा था। इस बीच कोटड़ी व्यास निवासी अभिनव पुत्र रामेश्वर की बाइक की टक्कर से राहगीर व बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद साबर अली (45) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। लेकिन, परिजन उसे देहरादून लेकर गए। लेकिन, ट्रक चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक कमाल पाशा ने कहा कि बाइक चालक को भी सिर पर काफी चोटें लगी हैं। हालत गंभीर होने पर उसे नाहन रैफर कर दिया है। लेकिन परिजन घायल को देहरादून लेकर गए। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।