फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाएं

सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाएं

Wed, 17 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाएं

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/सराहां, पांवटा/शिलाई (सिरमौर)।
आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर्स यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को सिरमौर में महिलाएं सड़कों पर उतरीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिड-डे मील से जुड़ी कर्मचारियों ने जिला भर में रोष प्रदर्शन किए। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के मार्फत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर मांगें जल्द पूरी करने की गुजारिश की गई।

जिला मुख्यालय नाहन में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बस अड्डे से शुरू हुआ प्रदर्शन बड़ा चौक, गुरुद्वारा रोड होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला जनवादी समिति की अध्यक्षा अमिता चौहान की अगुवाई में प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन


इसके अलावा पेंशन, बोनस, ग्रेच्युटी और अन्य मामले भी उठाए गए। उन्होंने न्यूनतम वेतन 22 हजार करने, हरियाणा व पंजाब की तर्ज पर मासिक वेतन देने, बच्चों को आहार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से देने, एनआरएचएम की जून 2013 से बकाया राशि अविलंब देने, सुपरवाइजरों के पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पांवटा साहिब में भी महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बद्रीपुर से एसडीएम कार्यालय तक जोरदार रैली निकाली गई। धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। सीटू के जिला महासचिव राजिंद्र ठाकुर व पांवटा इकाई की सचिव देविका कुमारी ने कहा कि आईसीडीएस योजनाओं में काम करने वाली महिलाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए।
उधर, शिलाई, सराहां, राजगढ़ में भी आंगनबाड़ी महिलाओं और मिड-डे मील कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed