{"_id":"59f48f6f4f1c1bda538b981c","slug":"111509199727-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग की टीम ने पकड़ी 6.49 लाख नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग की टीम ने पकड़ी 6.49 लाख नकदी
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्कवायड टीम ने 6.49 लाख की नकदी बरामद की है। हरियाणा राज्य बॉर्डर पर टीम ने नाका लगा रखा था। इस दौरान एक कार पांवटा की तरफ आ रही थी। तलाशी के दौरान कार में से नकदी बरामद की गई है।
चुनाव आयोग फ्लाइंग स्क्वायड में नायब तहसीलदार निहाल सिंह की टीम ने यूके बीवी 07-5666 गाड़ी को तलाशी के लिए रुकवाया। गाड़ी में सवार चालक वर्णित गर्ग ने बताया कि पॉपुलर पेड़ लकड़ी बेच कर वह वापस देहरादून जा रहे हैं। लेकिन, इस बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने 6.49 लाख की राशि कब्जे में ले ली है। इससे पहले टीम ने 26 अक्तूबर को बहराल में ही 3 लाख की नकदी पकड़ी थी। 27 अक्तूबर को पुलिस टीम ने करीब 90 लाख कीमत का 2.80 किग्रा सोना पकड़ने में सफलता प्राप्त की थी। एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि नकदी पकड़ने के मामले में जांच की जा रही है। उधर, एक अन्य मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग की पांवटा टीम ने धारटीधार के भरोग बनेड़ी के ग्राम खैर में अवैध शराब की खेप पकड़ी है। टीम में शामिल आबकारी एवं कराधान विभाग अधिकारी ज्योति स्वरूप शर्मा, निरीक्षक दीपक सत्ती, रतन लाल, मोहन लाल और मुख्य आरक्षी एस बिष्ट समेत टीम ने शिकायत मिलने पर छापामारी की। इस दौरान एक किराने की दुकान में अवैध रूप से रखी गई अवैध शराब की 115 देसी शराब बोतलें, 8 अंग्रेजी शराब और 3 बीयर की बोतलें बरामद हुईं। आगामी कार्रवाई के लिए मामला सहायक आयुक्त नाहन जेडी ठाकुर के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।