फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर के दस स्कूल बनेंगे मॉडल स्कूल : विनय

सिरमौर के दस स्कूल बनेंगे मॉडल स्कूल : विनय

Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर के दस स्कूल बनेंगे मॉडल स्कूल : विनय

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला के भवाई में प्रथम मॉडल स्कूल ने आज से कार्य करना आरंभ कर दिया है। मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने मॉडल स्कूल का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के लिए सरकार द्वारा दस मॉडल स्कूल संगड़ाह, बिरला, नारग, राजगढ़, सतौन शिलाई, पांवटा (कन्या स्कूल), अंबोया, नाहन (बाल स्कूल) और त्रिलोकपुर स्वीकृत किए गए हैं। अब यह स्कूल आधुनिक शिक्षा प्रणाली से लैस होंगे। इस अवसर पर उन्होंने पाठशाला में दो लाख से निर्मित मंच का भी लोकार्पण किया।
सीपीएस ने कहा कि सरकार प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो मॉडल स्कूल खोल रही है ताकि शिक्षा के स्तर व गुणवत्ता में सुधार आ सके। कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल प्रदेश के इतिहास में विकास युग के नाम से जाना जाएगा। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 41 डिग्री कॉलेज और 1350 से अधिक स्कूल अपग्रेड व नए खोले हैं। रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के हरिपुरधार में शीघ्र पुलिस चौकी खोल दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोगधार में पॉलीटेकिभनकल कॉलेज खोलने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और इस कॉलेज को भी शीघ्र खोल दिया जाएगा। संगड़ाह में सात करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले मिनी सचिवालय और साढ़े छह करोड़ से निर्मित होने वाले सीएचसी भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंद्रपाल चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रेणुका कांग्रेस मंडलाध्यक्ष तपेंद्र चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव बृजराज ठाकुर, विजय सिंह पुंडीर, स्थानीय निवासी हरदेव राणा, हीरा सिंह, सही राम सूर्या सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे।
--सिरमौर के दस स्कूल बनेंगे मॉडल स्कूल : विनय
--भवाई मॉडल स्कूल का किया शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed