फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   11 bridge on markanda river

मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुल बनना नाहन के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि : बिंदल

Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
11 bridge on markanda river
-कहा , पुलों ने खत्म किए बरसात का डर, हजारों लोगों को मिली सालभर सुरक्षित आवाजाही की सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुलों का निर्माण क्षेत्र के विकास का नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास, सहयोग और निरंतर प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हुई, जिससे हजारों लोगों का जीवन अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बना है।
मीडिया को जारी बयान में बिंदल ने कहा कि एक समय बरसात के दिनों में मारकंडा नदी का उफान लोगों के लिए भय का कारण बन जाता था। नदी पार करते समय कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि अनेक गांवों का संपर्क घंटों ही नहीं बल्कि कई-कई दिनों तक कट जाता था। इसका सबसे अधिक असर विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों और मरीजों पर पड़ता था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान करने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से पुलों का निर्माण कराया गया। उनके अनुसार नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर खजूरना में निर्मित पुल मारकंडा नदी पर बना 11वां पुल है। इससे पहले बनकला, ढीमकी, रुखड़ी, मोगीनंद सहित विभिन्न स्थानों पर पुलों का निर्माण किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों को हर मौसम में निर्बाध और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदल ने कहा कि ये पुल केवल कंक्रीट और लोहे की संरचनाएं नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र के विकास, जनसुरक्षा और जनसुविधा के मजबूत आधार हैं। इन पुलों के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है तथा समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग के कारण विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने का अवसर मिला और आज मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुलों का निर्माण संभव हो पाया है। यह उपलब्धि पूरे नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

बिंदल ने कहा कि मारकंडा नदी पर रिकॉर्ड 11 पुलों के निर्माण में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इसे जनसुरक्षा, जनसुविधा और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।-------
बदलाव:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed