फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   11 accused arrested in manpur devda case

Sirmour News: मानपुर देवड़ा मामले के दो आरोपियों को मिला 3 दिनों का पुलिस रिमांड

Wed, 02 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
11 accused arrested in manpur devda case
(फॉलोअप)
विज्ञापन


मानपुर देवड़ा मामले के दो आरोपियों को मिली 3 दिन की पुलिस रिमांड
उत्तराखंड पुलिस ने एक और आरोपी दबोचा, आरोपी मुठभेड़ में घायल
हिमाचल और उत्तराखंड पुलिस टीमें अब तक 11 आरोपी दबोच चुकी है
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। उत्तराखंड राज्य सीमा पर मानपुर देवड़ा में मवेशियों के अवशेष मिलने के बाद अब तक 11 आरोपियों को दबोचा गया है। उत्तराखंड पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की टांग में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। आरोपी से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुई है। वहीं, हिमाचल पुरुवाला थाना टीम दो आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। अदालत में पेश करने पर दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। इस मामले में संलिप्त अभी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
बता दें कि 31 मार्च को उत्तराखंड सीमा पर रात को मानपुर देवड़ा में यमुना नदी किनारे दर्जनों मवेशियों के अवशेष मिले थे। दोनों राज्यों की सीमा के बीच स्थल होने पर काफी हंगामा विकासनगर व पांवटा साहिब में हुआ। विरोध स्वरूप लोग सड़कों पर उतर आए। उत्तराखंड के विकासनगर थाना तथा सिरमौर के पुरुवाला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया जिसमें उत्तराखंड पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में वांछित उत्तराखंड के 15 हजार का इनामी एहसान ने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया। आरोपी पर उत्तराखंड के थाना क्लेमेंट टाउन व हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी कई मामले दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को तड़के सहसपुर क्षेत्र में तिमली धर्मावाला के पास बाइक को पुलिस ने रुकवाया। आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीमों ने पीछा किया। आरोपी ने तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगी। तत्काल घायल आरोपी को उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने विकासनगर अस्पताल पहुंच कर जांच अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। इसमें पता चला है कि मुठभेड़ में घायल बदमाश एहसान (22) ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर निवासी है। आरोपी पर गो तस्करी समेत डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। विगत दिनों हिमाचल सीमा पर थाना विकासनगर व पुरूवाला (हिमाचल प्रदेश) के मामले में भी शामिल हैं।
डीएसपी विकासनगर भास्कर लाल साह ने बताया कि आरोपी से बाइक, एक 12 बोर तमंचा, एक खोका कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के पुरुवाला थाना में भी मानपुर देवड़ा मामले में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस जांच टीम ने दो आरोपी शहनवाज (40) व इरशाद (60) निवासी ग्राम मानपुर देवड़ा को गिरफ्तार

किया है। आरोपियों से पशु कटान उपकरण, चापड़, धारदार खुखरी व दो लकड़ी के गुटके बरामद कर लिए गए हैं। बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच चल रही है।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed