{"_id":"56f7e49a4f1c1b643cf14eb2","slug":"108-kundiye-yagya-ponta-in-21-to-24-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में 108 कुंडीय ज्ञायत्री महायज्ञ 21 से 24 अप्रैल तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में 108 कुंडीय ज्ञायत्री महायज्ञ 21 से 24 अप्रैल तक
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 27 Mar 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायत्री परिवार के प्रतिनिधि गिरिराज गुप्ता ने कहा कि पांवटा में 108 कुंडीय महायज्ञ आयोजन करवाया जा रहा है। महायज्ञ विचार क्रांति उद्घोषक व पोषण युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा व माता भगवती देवी शर्मा की ओर से संस्थापित अखिल विश्व गायत्री परिवार पांवटा शाखा के सिरमौर गायत्री प्रज्ञा मंडल के सौजन्य से होगा।
पांवटा नगर परिषद के खेल मैदान में 21 से 24 अप्रैल तक 108 कुंडीय महायज्ञ होगा। आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मूर्घन्य मनीषियों के द्वारा यज्ञ संपन्न किया जाएगा। महायज्ञ से क्षेत्र में शांति, सुख समृद्धि, वातावरण की शुद्धि, मूर्धन्य विद्वानों के उद्बोधन से वैचारिक शुद्धि सुनिश्चित है। इसमें सभी धर्म परायण व जागृत परिजनों से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। धार्मिक आयोजन के दौरान गर्भवती बहिनों के लिए पुंसवन संस्कार की विशेष व्यवस्था है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि 70 फीसदी संस्कारों का बीजारोपण शिशु में गर्भावस्था में ही हो जाता है।
-------------------