{"_id":"627e9cafeb23dc6d970c8832","slug":"103-crore-rupees-will-spent-og-132-kva-sub-station-in-gondhpur-ponta-sahibsaid-minister-sukhram-chaudhry-nahan-news-sml408750120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंदपुर में 103 करोड़ से बनेगा 132 केवीए सब स्टेशन : सुखराम चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंदपुर में 103 करोड़ से बनेगा 132 केवीए सब स्टेशन : सुखराम चौधरी
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा है कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र के गोंदपूर में 103 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवीए का सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को पांवटा साहिब में नवनिर्मित 33 केवी सब स्टेशन जगतपुर जोहड़ों के कार्य का निरीक्षण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विद्युत सब स्टेशन ने सुचारु रूप से कार्य करना शुरू किया है। इस विद्युत सब स्टेशन के बन जाने से आसपास की पांच पंचायतों के लगभग 35000 लोग लाभान्वित होंगेे। सब स्टेशन में 11 केवी के पांच फीडर में अमरगढ़ ग्रामीण, अमरगढ़ औद्योगिक, भगवानपुर कृषि, जगतपुर औद्योगिक एवं मिश्रवाला ग्रामीण फीडर प्रस्तावित हैं।
उन्होंने कहा कि जीरो से 60 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली की सुविधा से पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 10700 लोगों का बिल शून्य आया है। ऊर्जा मंत्री ने इससे पूर्व पांवटा साहिब के कोठेवाला खाले घुतनपुर पर 50 लाख रुपये से बने पुल और सूरजपुर खाले पर नाबार्ड के अंतर्गत 90 लाख रुपये से नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने ग्राम पंचायत पातलियों में 64 लाभार्थियों को अनुवर्ती कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीनें वितरित कीं। साथ ही बूथ नंबर 24 किशनपुरा ग्राम पंचायत भाटांवाली में लोगों की समस्याएं सुनीं और निराकरण भी किया।
इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, प्रधान भाटांवाली सज्जन सिंह, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, निदेशक ऑपरेशन विद्युत मनोज उप्रेती, चीफ इंजीनियर विद्युत राकेश ठाकुर, अधिशाषी अभियंता विद्युत अजय चौधरी, अधिशाषी अभियंता विद्युत राहुल राणा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण केएल चौधरी आदि उपस्थित रहे।