फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ओबीसी सेल के जिलास्तरीय कार्यक्रम मेें दिखी गुटबाजी

ओबीसी सेल के जिलास्तरीय कार्यक्रम मेें दिखी गुटबाजी

Wed, 01 May 2019 09:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
ओबीसी सेल के जिलास्तरीय कार्यक्रम मेें दिखी गुटबाजी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पांवटा कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। ओबीसी सेल के जिला स्तरीय सम्मेलन के दौरान भी वक्ताओं ने मंच से गुटबाजी पर चिंता जताई। वक्ताओं ने दो टूक शब्दों मेें कहा कि पांवटा क्षेत्र से पिछड़ने का कारण ही नेताओं का अपनी डफली, अपना-अपना राग है। इस पर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने हर प्रकार की गुटबाजी को समाप्त कर उनको एक साथ चलने का पाठ पढ़ाया। बता दें कि बुधवार को भाटिया पैलेस पांवटा में कांग्रेस ओबीसी सेल का जिला स्तरीय सम्मेलन हुआ। इसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के समक्ष वक्ताओं ने अपने विचारों में गुटबाजी के चलते संगठन की फजीहत होने की आशंका की दो टूक बात कही। जिला कांग्रेस महासचिव हरप्रीत सिंह, चैन सिंह चौधरी और जगदीश चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए आपसी गुटबाजी समाप्त होना जरूरी है। पांवटा में अपनी डफली-अपना राग अलापने पर विराम लगना जरूरी है। इसके चलते संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा दिक्कतें आती रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में एकजुट होकर कार्य करें तो सार्थक परिणाम सामने आ सकते हैं। होटल यमुना के बाहर भी पांवटा कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता आपस में बहस करते दिखे। आपसी गुटबाजी के चलते विगत विधानसभा चुनाव में पांवटा से कांग्रेस प्रत्याशी 12 हजार से अधिक मतों से हारे थे। आगामी लोकसभा चुनाव में भी अब तक स्थानीय नेताओं में आपसी सामंजस्य प्रचार अभियान में नहीं दिखा है। इसके चलते वक्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष मंच से दो टूक कहा कि आपसी गुटबाजी को सबसे पहले दूर किया जाए। उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सबको एक साथ लेकर चलेंगे। पांवटा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय नेताओं के बीच आपसी दूरियां कम होंगी, जिससे शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल को पांवटा क्षेत्र से बढ़त दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed