{"_id":"5c87b9b1bdec2214586c2bce","slug":"101552398769-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी फीस वसूली के खिलाफ भड़के अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी फीस वसूली के खिलाफ भड़के अभिभावक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिले के निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली के आरोप को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, सीटू और ज्ञान विज्ञान समिति के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अभिभावकों के साथ उपायुक्त सिरमौर से मिला। महिला समिति की राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर की अगुवाई में मिले अभिभावकों ने निजी स्कूलों की ओर से वसूली जा रही मनमानी फीस के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। संतोष कपूर ने कहा कि सिरमौर में निजी स्कूल मनमाने ढंग से फीस वसूल रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेशों का निजी स्कूलों पर कोई असर नहीं हो रहा है। हर साल छात्र-छात्राओं के पुन: दाखिले को लेकर भी मोटी फीस वसूली जा रही है। यही नहीं, निजी स्कूल सालाना चार्ज के तौर पर फर्नीचर फंड, बिल्डिंग फंड, कंप्यूटर फंड आदि नामों से फीस वसूल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्कूल बच्चों का रिपोर्ट कार्ड तब सौंपते हैं जब उनकी रि-एडमिशन कराई जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब अभिभावक स्कूल प्रबंधन को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को अमलीजामा पहनाने की बात करते हैं तो स्कूल संचालक ऐसी किसी भी आदेश अथवा निर्देश संबंधी सूचना से साफ इनकार कर रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त से हर साल वसूली जा रही रि-एडमिशन फीस को तुरंत बंद कराने के साथ-साथ स्कूलों की ओर से वसूले जा रहे फंड और हर साल बच्चों की वर्दी बदलने के नाम पर वसूले जा रहे पैसे को भी बंद कराने की मांग की। उन्होंने चेताते हुए कहा कि यदि जल्द जिला प्रशासन इस दिशा में कदम नहीं उठाएगा तो जन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर जनवादी महिला समिति की जिला सचिव अमिता चौहान, ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, सीटू के जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर के अलावा अभिभावकों रेखा, सीमा, सपना, राधा, आरती, वकीला, संतोष, दया, प्रीति, राजी और ममता आदि उपस्थित रहे।