फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चाकली व बनेठी पंचायतों को 11 करोड़ की सौगात

चाकली व बनेठी पंचायतों को 11 करोड़ की सौगात

Sat, 23 Feb 2019 07:22 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 23 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
चाकली व बनेठी पंचायतों को 11 करोड़ की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार को चाकली और बनेठी में 11 करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर लोगों को सौगात दी। उन्होंने चाकली में 43 लाख की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन और साढ़े आठ लाख के पंचायत घर के सभागार की आधारशिला रखी। इसके अलावा डॉ. बिंदल ने बनेठी पंचायत में साढ़े दस करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली तीन सड़कों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इसमें पौने तीन करोड़ की बेड़घाट-गौंथ सड़क, सवा चार करोड़ की बनेठी-कांगर घूंड-डगजार सड़क और साढ़े तीन करोड़ से बनने वाली बनेठी-बोहल-सराहां सड़क शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नाहन निर्वाचन क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इस निर्वाचन क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार पर उपलब्ध करने के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि कौलांवालाभूड़ में आईटीआई खोलने के लिए प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस तकनीकी संस्थान में प्रथम चरण में चार ट्रेड आरंभ किए जाएंगे। चमयाड़-कोहराड़ और सरोगा टिक्कर पेयजल योजना का शुभारंभ जून माह में कर दिया जाएगा। धारटीधार में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए 18 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर गृहिणी सुविधा योजना के तहत चाकली और बनेठी ग्राम पंचायत की निर्धन एवं पात्र 62 महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सीएमओ केके पराशर, खंड चिकित्सा अधिकारी धगेड़ा डॉ. मनीषा अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अनिल शर्मा, सहायक अभियंता नितिश शर्मा के अलावा भाजपा मंडल सचिव प्रेमपाल, उपप्रधान राजेश कुमार, जिप सदस्य मनीष चौहान, चेतन परमार, वीरेंद्र ठाकुर, स्वामी वीरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed