{"_id":"5c34d379bdec2256b73efa30","slug":"101546965881-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधन सहित नौ अभिभावकों के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रबंधन सहित नौ अभिभावकों के बयान दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। खड़कोली स्कूल बस हादसे की जांच को लेकर मंगलवार को स्कूल प्रबंधन सहित नौ अभिभावकों के बयान दर्ज किए गए। जांच अधिकारी और एसडीएम संगड़ाह राजेश धीमान ने ददाहू पहुंच कर डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के प्रबंधन से पूछताछ की। साथ ही उनके बयानों को कमलबद्ध किया। इस दौरान स्कूल बस से संबंधित कागजातों की भी जांच की। एसडीएम राजेश धीमान ने बताया कि हादसे से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। हादसे में मारे गए बच्चों के अभिभावकों सहित 9 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। केवल नाहन और चंडीगढ़ में उपचाराधीन बच्चों के अभिभावकों से पूछताछ करना ही शेष रह गया है। उनके बयान भी बुधवार को दर्ज कर लिए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से स्कूल का रिकॉर्ड भी मांगा गया है। इसको लेकर बुधवार को दोबारा जांच की जाएगी। 14 जनवरी तक हादसे की पूरी जांच रिपोर्ट तैयार करके उपायुक्त को सौंप दी जाएगी। उसके बाद ही तथ्यों को उजागर किया जा सकेगा। विभाग की इस कार्रवाई में कानूनगो रमेश गोयल, रजाना के पटवारी अंकुश शर्मा भी मौजूद रहे।