{"_id":"5b17ef084f1c1b264d8b5223","slug":"101528295176-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
महिला पुलिस थाना नाहन में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लीव इन रिलेशनशिप में रह रही एक विधवा महिला ने पुलिस थाना नाहन में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
महिला पुलिस थाने को सौंपी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ रहने वाले व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। महिला ने आरोपी पर शराब पीकर गालियां देने और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप जड़े हैं। बताया जा रहा है कि महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। पिछले कुछ सालों से आरोपी उसके साथ लीव इन रिलेशन में रह रहा था।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए महिला पुलिस थाना नाहन की प्रभारी ममता ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रेणुका इलाके का है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन