फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुतला दहन पर गुत्थमगुत्था हुए युकां कार्यकर्ता व पुलिस कर्मी

पुतला दहन पर गुत्थमगुत्था हुए युकां कार्यकर्ता व पुलिस कर्मी

Fri, 18 May 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुतला दहन पर गुत्थमगुत्था हुए युकां कार्यकर्ता व पुलिस कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
स्थानीय बाजार में शुक्रवार को ब्लॉक युवा कांग्रेस रेणुका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला जलाने की भनक पुलिस कर्मियों को जरूर लगी लेकिन पुतला जलने से बचाने की रणनीति किसी काम न आई।
इस दौरान पुतले को लेकर पुलिस कर्मी व युकां कार्यकर्ता गुत्थमगुत्था हो गए। जलते पुतले को बुझाने के लिए एक पुलिस कर्मी ने जैसे ही लात मारी, पुतला गाड़ी के नीचे जा घुसा। गनीमत यह रही कि गाड़ी दहकते पुतले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने इस मामले में आठ कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। पुष्टि एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव ओपी ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक राज्य में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। कर्नाटक में सारा खेल पीएम मोदी के इशारों पर हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की। ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार कर्नाटक राज्य में सत्ता हथियाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रही है। सरेआम कर्नाटक के राज्यपाल पीएम मोदी और शाह के इशारों पर संवैधानिक पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। कर्नाटक में बीजेपी की सीटें कांग्रेस जेडीएस से कम हैं लेकिन राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का मौका देकर देश के भीतर नैतिकता को शर्मसार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लोकसभा सचिव स्वर्ण नेगी ने कहा कि देश में बीजेपी ने कई राज्यों में विधायकों को खरीद फरोख्त कर राजनीति में धन बल का प्रयोग करके सत्ता हथियाई है। लोकसभा उपाध्यक्ष प्रदीप सूर्या ने भी संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस बीजेपी की जनविरोधी और अलोकतांत्रिक नीतियों व कार्यों के प्रति अपना धरने प्रदर्शन जारी रखेगी।

इस अवसर पर रेणुका युवा कांग्रेस महासचिव यशवंत ठाकुर, रेणुका ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता सतीश्वर शर्मा, पूर्व जिला महासचिव मुल्तान ठाकुर, युवा नेता वीरेंद्र सिंह, एनएसयूआई जिला महासचिव धनवीर सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी जीवन सिंह, विजय कुमार, हीरा सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed