{"_id":"5afeea034f1c1b5c798b4e90","slug":"101526655491-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहां में हिमफेड का पेट्रोल पंप खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहां में हिमफेड का पेट्रोल पंप खाली
Updated Fri, 18 May 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर सराहां स्थित हिमफेड का पेट्रोल पंप खाली हो गया है। बीते दिन से लोगों को यहां पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहा है। इस कारण क्षेत्र के सैकड़ों वाहन चालक भारी परेशानी झेल रहे हैं।
बता दें कि इस पेट्रोल पंप से क्षेत्र की 30 पंचायतों सहित दूसरे जिला के भी कई क्षेत्र लाभान्वित होते हैं। इस पेट्रोल पंप को लोगों की भारी मांग के बाद स्थापित किया गया था। जबकि यह पेट्रोल पंप नहीं था तो लोगों को आपात स्थिति में पेट्रोल लेने के लिए 40 से 50 किमी दूर नाहन जाना पड़ रहा था लेकिन अब फिर यहां पेट्रोल-डीजल उपलब्ध न होने से वहीं स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों को पेट्रोल व डीजल के लिए मारे-मारे फिरना पड़ रहा है। यदि लोगों की माने तो इस पेट्रोल पंप पर रोजाना 5 हजार से अधिक वाहन पेट्रोल और डीजल भरवाते हैं।
यह पेट्रोल पंप 80 किमी के दायरे में एकमात्र पेट्रोल पंप है। जबकि पच्छाद क्षेत्र की 30 पंचायतों के लोग पूरी तरह से इस पेट्रोल पंप पर निर्भर हैं। सूत्रों से पता चला है कि इस पेट्रोल पंप के प्रभारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जिसके कारण पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं मंगवाई गई है। यह भी जानकारी मिली है कि अभी कुछ दिन और यहां पेट्रोल व डीजल उपलब्ध नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक रीमा कश्यप ने बताया कि सराहां स्थित पेट्रोल पंप पर वार्षिक रखरखाव होना है। उन्होंने कहा कि इसके बाद ही लोगों को पेट्रोल व डीजल की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।