फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चूना खदानों की आड़ में सैंकड़ों भूमि पर जारी है अवैध खनन

चूना खदानों की आड़ में सैंकड़ों भूमि पर जारी है अवैध खनन

Thu, 17 May 2018 09:28 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
चूना खदानों की आड़ में सैंकड़ों भूमि पर जारी है अवैध खनन
चूना खदानों की आड़ में हो रहा अवैध खनन
विज्ञापन

स्वयंसेवी संस्था ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
सीसीटीवी लगाने और निरीक्षक की तैनाती की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)।
उपमंडल में 517 बीघा भूमि में चल रही तीन चूना खदानों की आड़ में सैकड़ों बीघा भूमि पर अवैध खनन के मामले में स्वयंसेवी संस्था सारा ने मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजी है। संस्था के मुख्य सचिव बीएम शर्मा ने जारी एक बयान में कहा एक दशक पूर्व बंद हो चुकी चूना खदानों में भी समय-समय पर अवैध रूप से पत्थर अथवा निर्माण कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाली रेत-बजरी निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अथवा अधिकारियों द्वारा इलाके में अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए न तो आज तक संगड़ाह में माइनिंग गार्ड अथवा इंस्पेक्टर की नियुक्ति की गई और न ही धर्म कांटा लगाया गया। इसके अलावा अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था नहीं की गई है। उपमंडल की बारली और भड़वाना माइन में खड़ी कटिंग और भूस्खलन से अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। क्षेत्र में खनन से न केवल दर्जनभर गांव के पेयजल स्रोत और चरागाहें बर्बाद हो रही हैं बल्कि, चूना खदानों पर होने वाली ब्लास्टिंग से सैकड़ों वन्य प्राणी भी साथ लगते जंगलों से भागकर खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उधर, जिला खनन अधिकारी सिरमौर सुरेश भारद्वाज ने बताया कि उपमंडल संगड़ाह के मंडोली और घाटों आदि स्थानों पर अवैध खनन पर प्रतिबंध के लिए यहां मौजूद गैरकानूनी सड़कों को गड्ढा खोदकर बंद किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संगड़ाह में भारतोलक अथवा धर्म कांटा लगाए जाने तथा सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था को लेकर विभागीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed