{"_id":"5a6f2e344f1c1b92268b7104","slug":"101517235764-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नवाजे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नवाजे शिक्षक
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
प्राथमिक शिक्षक संघ पांवटा इकाई का सम्मान समारोह सोमवार को धूमधाम के साथ आयोजित किया गया जिसमें दशकों से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाले चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह शिक्षक इसी वर्ष सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन गोपाल सिंह ने किया।
सम्मान समारोह में राज्य पीटीएफ अध्यक्ष जीएस बेदी, सचिव ठाकुर प्रेम समेत चंबा व ऊना जिलों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ पांवटा इकाई अध्यक्ष पूर्ण तोमर, महासचिव गोपाल सिंह, केंद्रीय मुख्य शिक्षिका इंदिरा चौहान, जीएस बेदी, प्रेम ठाकुर व रामपाल ने संबोधित किया।
उन्होंने शिक्षकों की अहमियत, समर्पण व सेवा भावना से जिले के दुर्गम व मैदानी क्षेत्रों में सेवा देने वाले शिक्षकों की सेवा पर प्रकाश डाला जो इसी वर्ष शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। पांवटा में हुए सम्मान समारोह में जामनीवाला स्कूल की शिक्षिका अनुराधा, प्रेमलता अमरकोट स्कूल, बुंदू अली खोदरी माजरी व ललिता खंडूजा को खंड शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जीएस बेदी, इंदिरा चौहान, बलबीर चौधरी, पूर्ण तोमर, राकेश शर्मा, रामपाल, बलबीर सिंह चौधरी, रक्षा ठाकुर, राधा चौधरी, अंजना माहेश्वरी, प्रगति कौर, राधा चौधरी, अनूप कुमार, राजकुमार, रचना यादव, अक्षय कुमार, बिंदु शर्मा, रंजना शर्मा, शाहिद मोहम्मद, बहादुर सिंह, पदमा कपूर, नेतर चौहान, उमेश शर्मा, प्रेम सिंह, अरुणा कुमारी व प्रताप सिंह समेत पीटीएफ पांवटा इकाई सदस्य मौजूद रहे।