{"_id":"62a0dec35c889a14201a3e98","slug":"100-students-get-laptop-in-diet-nahan-nahan-news-sml411512954","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, चंडीगढ़ व शिमला से पहुंचे मेधावी, नहीं मिले लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, चंडीगढ़ व शिमला से पहुंचे मेधावी, नहीं मिले लैपटॉप
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। डाइट नाहन में श्रीनिवास रामानुज स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत आयोजित लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में मेधावियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मेधावी दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, नैनीताल से लैपटॉप लेने नाहन पहुंचे थे। घंटों इंतजार के बाद भी जब लैपटॉप नहीं मिला तो निराश होकर बैरंग लौट गए।
कार्यक्रम में नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान नाहन विस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 100 विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए गए। इनमें शिक्षा सत्र 2018-19 के दसवीं और बारहवीं के मेरिट में आए विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
कार्यक्रम में सौ मेधावियों को लैपटॉप देने का निर्णय लिया गया था। अव्यवस्था के कारण सौ से अधिक मेधावी लैपटॉप लेने पहुंचे। इनमें से कई मेधावियों को लैपटॉप नहीं मिले। सोलन से आई महक, दिल्ली से हिमांशी, शिमला से प्रिया, चंडीगढ़ से तमन्ना, तोषिबा, शिमला से नितिका, रितिका, हरिपुरधार से सुशांत, ददाहू से श्रुति, वासु अग्रवाल ने बताया कि वह सभी मेरिट सूची में हैं। गूगल फार्म में नाहन का सेंटर भरा है। बावजूद इसके इनका नाम पंजीकरण कर रहे लोगों के पास उपलब्ध सूची में नहीं है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारी कह रहे हैं कि जिन बच्चों ने गूगल फार्म भरा है उनको ही यहां लैपटॉप दिए जा रहे हैं। वह भी गूगल फार्म भरे हुए हैं। फिर भी लैपटॉप नहीं दे रहे। लैपटॉप न मिलने से निराश कई बच्चे बैरंग लौट गए। जबकि बहुत से बच्चे देर तक लैपटॉप लेने की जिद पर अड़े रहे।
इसके बाद अधिकारियों ने डाइट में अतिरिक्त लैपटॉप भी मंगवाए। उसके बाद भी कई बच्चों को लैपटॉप नहीं मिले। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान ने बताया कि नाहन में सौ बच्चों को लैपटॉप दिए जाने थे। अधिक बच्चों के आने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त लैपटॉप भी भिजवाए गए। जो बच्चे छूट गए हैं वह उनके कार्यालय में आकर लैपटॉप ले सकते हैं।
-----बाक्स
लैपटॉप पाकर चहके बच्चे
1. आंचल, ज्योति तिवारी, आकांक्षा, संस्कृति थापा ने लैपटॉप मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से इस घड़ी की प्रतीक्षा कर रही थीं। लैपटॉप पाकर बहुत खुशी हो रही है।

डाइट नाहन में लैपटॉप प्राप्त करने के बाद मुख्य अतिथि डा. राजीव बिंदल के साथ मौजूद मेधावी। संवाद- फोटो : NAHAN