फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   100 posts of security guard and supervisor will be filled

Sirmour News: सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद

Fri, 03 Mar 2023 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
100 posts of security guard and supervisor will be filled
नाहन (सिरमौर)। मैसर्ज एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों के लिए उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ और संगड़ाह में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। जहां पर साक्षात्कार के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्तियां होंगी।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में भर्ती के लिए छह मार्च और उप रोजगार कार्यालय संगड़ाह में सात मार्च को भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड (सुरक्षा जवान) एवं सुपरवाइजर के पद के लिए शारीरिक मापदंड और लंबाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेमी, उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच, जबकि वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा और 90 किलोग्राम से कम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ-साथ शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व प्रशिक्षण के लिए रीजनल प्रशिक्षण केंद्र झबोला, बिलासपुर भेजा जाएगा। पात्र इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, अपने बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।

सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर सुबह 10:00 बजे साक्षात्कार स्थल पर रिपोर्ट करना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सिरमौर, नाहन के दूरभाष नंबर 01702-222274 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed