{"_id":"6aad456e31e9740fa00ddff0","slug":"sirmaur-jairam-thakur-says-development-has-stalled-and-corruption-is-at-its-peak-under-the-sukhu-govt-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार में विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार में विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर
Fri, 18 Sep 2026 07:36 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:36 PM IST
सार
जयराम ठाकुर ने दावा किया कि सरकार ने बजट प्रावधान और जनता की मांग पर खोले करीब ढाई हजार शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थानों को बंद कर दिया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिलाई में भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने कोई नई योजना नहीं बनाई। इसके बजाय विकास कार्यों को बंद करने और संस्थानों पर ताले लगाने का काम किया। जयराम ने दावा किया कि सरकार ने बजट प्रावधान और जनता की मांग पर खोले करीब ढाई हजार शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थानों को बंद कर दिया। उन्होंने दावा किया कि पंचायतों के चुनाव में भाजपा ने अपनी विचारधारा से जुड़े करीब 80 प्रतिशत जनप्रतिनिधियों को जीत दिलाई।
विज्ञापन
उन्होंने 11 में से 10 जिला परिषदों और तीन नगर निगमों में भाजपा की जीत का भी दावा किया। साथ ही कांग्रेस की अंदरूनी कलह को लेकर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में 19,600 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था, जबकि सुक्खू सरकार ने साढ़े तीन साल में करीब 50 हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज लिया है। इस अवसर पर विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी वर्मा सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन