फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur firing case Shooter who carried out Bumber Thakur firing incident arrested from Najafgarh Delhi

बिलासपुर फायरिंग केस: बंबर ठाकुर गोलीकांड को अंजाम देने वाला शूटर दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार

Thu, 20 Mar 2025 08:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 08:23 PM IST
सार

बंबर ठाकुर गोलीकांड को अंजाम देने वाले एक शूटर सागर को पुलिस ने दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Bilaspur firing case Shooter who carried out Bumber Thakur firing incident arrested from Najafgarh Delhi
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

बंबर ठाकुर गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से मुख्य शूटर सागर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से फरार चल रहे सागर को पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर नजफगढ़ में एक दोस्त के घर से पकड़ा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह वहीं छिपा हुआ है, जिसके बाद विशेष टीम ने छापा मारकर उसे धर दबोचा। हालांकि, इस मामले में अब भी तीन शूटर और एक स्थानीय आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


बंबर ठाकुर पर फायरिंग करने वाले कुल चार शूटरों में से तीन अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस अभी इनमें से दो की पहचान नहीं कर पाई है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। इसके अलावा पुलिस एक स्थानीय आरोपी की भी खोजबीन कर रही है, जो वारदात के बाद से भूमिगत हो चुका है। हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों में भी पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। सागर की गिरफ्तारी के बाद अब बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि दो अन्य शूटरों की भी अब पहचान हो जाएगी।
विज्ञापन


तीन आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की और पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। गिरफ्तार मंजीत नड्डा, रोहित राणा और रितेश शुक्रवार तक पुलिस रिमांड पर हैं। उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन पर शूटरों को भगाने में मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंबर ठाकुर और पीएसओ की हालत में सुधार
बंबर ठाकुर की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। पीएसओ संजीव कुमार भी ठीक हैं। उन्हें सर्जरी विभाग की निगरानी में रखा गया है और उनकी स्थिति में भी सुधार हो रहा है।
 
Trending Videos

क्या है पूरा मामला
होली के दिन बंबर ठाकुर पर उनकी पत्नी के सरकारी आवास के बाहर चार शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में एक गोली बंबर ठाकुर की टांग में लगी, जबकि उनके पीएसओ संजीव कुमार को दो गोलियां लगी थीं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रही है, लेकिन गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed