फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla winter carnival 2024 starts from 24 december himachal pradesh news

Shimla Winter Carnival: 24 दिसंबर को होगा शिमला विंटर कार्निवल का आगाज, 12 जिलों की संस्कृति की मिलेगी झलक

Tue, 26 Nov 2024 05:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 26 Nov 2024 05:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 24 दिसंबर से विंटर कार्निवल का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के सभी 12 जिलों की संस्कृति की झलक विंटर कार्निवल में लोगों को देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
shimla winter carnival 2024 starts from 24 december himachal pradesh news
शिमला विंटर कार्निवल (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI

विस्तार

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ दिसंबर माह में आयोजित किए जा रहे शिमला विंटर कार्निवल की तैयारियों के संदर्भ में बैठक की। उल्लेखनीय है कि शिमला विंटर कार्निवल का आयोजन 24 दिसंबर से प्रस्तावित है और इस बार कार्निवल उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी 12 जिलों की संस्कृति की झलक विंटर कार्निवल में लोगों को देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


कार्निवल में प्रत्येक दिन एक जिले की सांस्कृतिक प्रस्तुति मंच पर होगी। इसके अतिरिक्त, प्रतिदिन अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान एनजेडसीसी पटियाला के माध्यम से भी विभिन्न राज्यों के कलाकारों को बुलाया जाएगा ताकि लोगों का भरपूर मनोरंजन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि क्रिसमस मनाने लाखों की संख्या में पर्यटक शिमला घूमने आते हैं और शिमला विंटर कार्निवल उनके लिए एक मुख्य आकर्षण होगा। 
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान शिमला शहर को पूरी तरह रौशनी से सजाया जायेगा और शहर के हर प्रवेश द्वार पर बजंतरी पर्यटकों का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में होटल एसोसिएशन के साथ भी बैठक की जाएगी, ताकि पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें और उन्हें हिमाचल प्रदेश की संस्कृति से रू-ब-रू करवाया जा सके। इसके अतिरिक्त, रोड सेफ्टी सेल से भी बैठक की जाएगी और कार्निवल के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजित भारद्वाज, संयुक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग मंजीत शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी संजय भगवती, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed