फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Sanjauli Masjid Protest If the crowd had been more the situation could have worsened

Shimla Sanjauli Masjid Protest: भीड़ अधिक होती तो बिगड़ सकती थी स्थिति, ऐसे पाया काबू, टुटू में भी प्रदर्शन

Wed, 11 Sep 2024 09:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Sep 2024 09:58 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस के एक हजार से अधिक जवान कानून व्यवस्था को बनाए रखने में डटे रहे। पुलिस ने शहर में कई जगहों में प्रदर्शनकारियों को रोक लिया था। ऐसा नहीं होता तो संजौली में और अधिक संख्या में लोग पहुंच जाते जिससे निपटना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता। 

विज्ञापन
Shimla Sanjauli Masjid Protest If the crowd had been more the situation could have worsened
ढली टनल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संजौली मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के खिलाफ बुधवार को हजारों लोगों की भीड़ बाजार में पहुंची और घंटों उग्र प्रदर्शन करती रही। इस दौरान पुलिस के एक हजार से अधिक जवान कानून व्यवस्था को बनाए रखने में डटे रहे। खास बात यह रही कि पुलिस ने शहर से बाहर कई जगहों पर बैरिकेडिंग करके प्रदर्शनकारियों को रोक लिया था। ऐसा नहीं होता तो संजौली में और अधिक संख्या में लोग पहुंच जाते जिससे निपटना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता। पुलिस ने छाराबड़ा, मशोबरा, चलौंठी, टुटू और शोघी की ओर से प्रदर्शन के लिए आने वाले लोगों को वहीं रोक दिया था।

विज्ञापन


भीड़ को बांटकर पाया काबू
संजौली बाजार में जब पुलिस मस्जिद से महज कुछ ही दूरी पर पहुंची तो यहां पर बैरिकेड तोड़ने की कोशिश हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जोरदार लाठीचार्ज कर उनके मंसूबों को तोड़ दिया। इसके बाद खास रणनीति के पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को बांट दिया और लोगों के बीच में सुरक्षा घेरा बनाना शुरू किया। इससे लोग बंट गए और भीड़ आगे बढ़ने में कामयाब नहीं हो पाई। इसमें पुलिस महानिदेशक, एसपी शिमला, उपायुक्त शिमला समेत प्रशासन के अधिकारियों ने बखूबी काम किया।
विज्ञापन


टुटू में भी प्रदर्शन, जतोग मस्जिद की जांच की मांग
शहर के उपनगर टुटू में भी लोगों ने प्रदर्शन किया। चौक पर खड़े होकर स्थानीय लोगों ने जतोग क्षेत्र में बनी मस्जिद की जांच की मांग की। साथ ही बाहरी राज्यों से शिमला आ रहे समुदाय विशेष के लोगों पर निगरानी रखने, इनकी वेरिफिकेशन करने की मांग की। लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता संजौली में हो रहे हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन को समर्थन दे रही है। शहर में जो भी अवैध मस्जिदें बनी हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में लोगों समेत कई पुलिस कर्मी घायल
राजधानी शिमला के संजौली बाजार में हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में प्रदर्शनकारियों के साथ कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस में उपचार के लिए आईजीएमसी भेजा गया। संजौली बाजार में दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब भीड़ के उग्र होते लाठीचार्ज किया गया। इस कारण मची भगदड़ में कुछ लोगों को सिर तो कुछ को पैरों में चोटें आईं। घायलों का आईजीएमसी के आपातकालीन विभाग में उपचार किया गया। इसके बाद टेस्ट करवाने के लिए रेडियोलॉजी विभाग में भेजा। यहां पर पुलिस कर्मियों के अलावा लाठीचार्ज में घायल लोगों के पैरों में प्लास्टर चढ़ाए गए। इसके अलावा जिनके सिर में चोटें लगी थीं उनके सीटी स्कैन टेस्ट किए।

जयराम ठाकुर पहुंचे आईजीएमसी, घायलों का जाना हाल
शाम 6:45 बजे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आईजीएमसी में आकर घायलों का हालचाल पूछा। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी उपचाराधीन घायलों का हालचाल जाना। घायलों में दिनेश (32), प्रवीण (25), भूपेंद्र (33), राजू (53), पूजा (25), खेमराज (28), शिवानी, निशांत (36), साहिल (24) और शुभम (22) शामिल हैं। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि अस्पताल में 12 घायल उपचार के लिए आए थे। एक महिला पुलिस कर्मी की रीड़ की हड्डी में चोट आई है जिसे दाखिल कर दिया है। अन्य चिकित्सकों की निगरानी में रखा जिन्हें देररात तक घर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed