{"_id":"676bfc0de23bf36ad20be373","slug":"shimla-rampur-cylinder-explosion-kitchen-fire-broke-woman-scorched-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: काशापाट में सिलेंडर फटने से भड़की आग, महिला झुलसी; घटना में रसोई और उसमें रखा सामान हुआ जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: काशापाट में सिलेंडर फटने से भड़की आग, महिला झुलसी; घटना में रसोई और उसमें रखा सामान हुआ जलकर राख
Wed, 25 Dec 2024 06:05 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:05 PM IST
सार
शिमला जिल के उपमंडल रामपुर में गैस सिलेंडर फटने से रसोई घर में आग गई है। इस दौरान एक महिला झुलस गई। वहीं, रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से काशापाट पंचायत के एक रसोईघर जलकर हुआ राख।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत काशापाट के सारी गांव में सिलेंडर फटने से महिला झुलस गई है। आग की चपेट में आने से रसोई और इसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान कर दी है। जानकारी के मुताबिक, उपतहसील तकलेच की काशापाट पंचायत के प्रधान ने फोन के जरिये सूचना दी कि पंचायत के पाट गांव सारी में नंद लाल, पुत्र स्व. माधु राम की रसोई आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि उसकी पत्नी इस आग में झूलस गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह नंद लाल की पत्नी ब्रेस्ती देवी रसोईघर में काम कर रही थी। इस दौरान सिलिंडर फटने से अचानक जोरदार धमाका हुआ और रसोईघर में आग भड़क गई। इस घटना में ब्रेस्ती देवी आंशिक रूप से झूलस गई है और उसका मुंह भी झुलस गया है। वहीं, रसोई में रखा सारा सामान आग की चपेट में आने से राख हो गया है। घायल हुई महिला ब्रेस्ती देवी को उपचार के लिए तकलेच अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान काशापाट पुष्पा सनाटू ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। उधर, नायब तहसीलदार तकलेच अनमोल शर्मा ने बताया कि सिलिंडर फटने से रसोईघर जल गया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को दस हजार की फौरी राहत जारी की गई है।
विज्ञापन