{"_id":"684a96efb4d7734aee0b594d","slug":"shimla-news-the-statue-of-virbhadra-singh-to-be-installed-on-the-ridge-will-come-from-ghaziabad-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गाजियाबाद से आएगी रिज पर लगने वाली वीरभद्र की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गाजियाबाद से आएगी रिज पर लगने वाली वीरभद्र की प्रतिमा
Thu, 12 Jun 2025 02:30 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:30 PM IST
सार
दिवंगत वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि के उपलक्ष्य पर उनकी प्रतिमा को 23 जून को रिज मैदान पर लगाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को गाजियाबाद में बनवाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला के रिज मैदान पर लगने जा रही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को गाजियाबाद में बनवाया गया है। इसे दिवंगत वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि के उपलक्ष्य पर 23 जून को रिज मैदान पर लगाया जा रहा है। पहले इसका खर्च खुद राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने उठाने की बात की थी, मगर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसे सरकारी खर्च पर लगाने के निर्देश दिए तो अब इसे राज्य लोक निर्माण विभाग की ओर से लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस प्रतिमा को लगवाने और वीरभद्र सिंह की जन्म तिथि पर अन्य आयोजनों पर चर्चा के लिए 15 जून को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में फाउंडेशन की ओर से एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। वीरभद्र सिंह के बेटे और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को भी आमंत्रण दे चुके हैं। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी न्योता दिया है। यही नहीं, विक्रमादित्य सिंह राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आमंत्रण दे चुके हैं।
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एकाउंट पर सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर सुबह दस बजे शिमला के ऐतिहासिक मैदान पर दस बजे आकर इस पल के साक्षी बनें। वीरभद्र सिंह का जो योगदान हिमाचल प्रदेश के विकास में रहा है और इसे अलग पहचान देने में रहा है। यह गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। इसमें नई दिल्ली से कांग्रेस के सभी नेताओं के अलावा समस्त दलों के मुख्य नेताओं और सभी लोगों को बुलाया गया है। सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर श्रद्धांजलि देने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन