फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News Road collapsed near Machhiwali Kothi old building collapsed cracks also increased on the ridge

Shimla News: मच्छीवाली कोठी के पास सड़क धंसी, पुराना भवन ढहा, रिज पर भी बढ़ी दरारें

Wed, 28 Aug 2024 09:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 Aug 2024 09:13 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में देर शाम रिच माउंट नवबहार सड़क मच्छी वाली कोठी के पास धंस गई। वहीं, ऐतिहासिक रिज मैदान पर भी भारी बारिश के बाद दरारें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
Shimla News Road collapsed near Machhiwali Kothi old building collapsed cracks also increased on the ridge
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी में भारी बारिश के कारण बुधवार देर शाम रिच माउंट नवबहार सड़क मच्छी वाली कोठी के पास धंस गई। इससे यहां दो मंजिला पुराना मकान भी ढह गया है। गनीमत यह रही कि इस मकान में कोई मौजूद नहीं था। भूस्खलन से सड़क का आधे से ज्यादा हिस्सा ढह गया है। वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। वार्ड से पूर्व पार्षद डॉ. किमी सूद के अनुसार इस सड़क पर पिछले काफी समय से दरारें बढ़ रही थी। बारिश के चलते पिछले दिन तीन दिन में यह दरारें काफी खुल गई थी।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को इस बारे में शिकायत भी की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय निवासी करण नंदा के अनुसार मंगलवार को बारिश के कारण यह दरारें और बढ़ गई थी। बुधवार दोपहर के समय लोक निर्माण विभाग ने यहां सीमेंट लाकर काम शुरू करने का दावा किया लेकिन शाम के समय यह सड़क ढह गई। यहां जमीन के नीचे पेयजल लाइन में लीकेज भी है जिससे जमीन में पानी रिस रहा है। दो मंजिला पुराना मकान भी ढह गया है। यह भवन पहले ही अनसेफ घोषित किया जा चुका था। इसलिए इसमें कोई भी नहीं रहता था। मौके पर और भूस्खलन होने का खतरा है। इससे ऊपर और नीचे बने भवनों को खतरा हो सकता है।

विज्ञापन

रिज मैदान पर भी बढ़ गई दरारें
ऐतिहासिक रिज मैदान पर भी भारी बारिश के बाद दरारें बढ़ गई हैं। गेयटी के सामने वाले हिस्से पर पड़ी दरारें अब बारिश के बाद खुलने लगी हैं। यहां स्मार्ट सिटी मिशन के तहत परिसर का भी निर्माण किया जा रहा है, लेकिन ताजा दरारें रिज मैदान के बीच वाले हिस्से में पड़ी हैं। बारिश के लगातार होने से इसमें पानी रिस रहा है जिससे दरारें और बढ़ने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed